MS धोनी के वो 7 IPL रिकॉर्ड जिसे तोड़ना किसी भी खिलाड़ी के लिए नहीं होगा आसान, देखें लिस्ट

महेंद्र सिंह धोनी भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले चुके हों मगर IPL में उनका जलवा अभी भी बरकरार है. IPL में वो चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेल रहे हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं MS धोनी के वो 7 शानदार रिकॉर्ड जिसकी बराबरी करना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होगा.

बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा शिकार
IPL के इतिहास में महेंद्र सिंह धोनी विकेट के पीछे सबसे ज्यादा शिकार करने वाले विकेटकीपर हैं. उन्होंने अब तक कुल 190 शिकार किए हैं जिनमें 148 कैच और 42 स्टंपिंग शामिल है.

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
महेंद्र सिंह धोनी IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर हैं. IPL की 224 पारियों में उन्होंने अब तक 5125 रन बनाए हैं.

सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड
महेंद्र सिंह धोनी ने बतौर कप्तान सबसे अधिक मैच जीते हैं. उनके नाम 133 मैच जीतने का रिकॉर्ड है. बतौर कप्तान 100 से अधिक मैच जीतने वाले वो इकलौते खिलाड़ी हैं.

सबसे ज्यादा मैच
महेंद्र सिंह धोनी के नाम IPL में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच खेलने का भी रिकॉर्ड है. उन्होंने अबतक 226 मैचों में कप्तानी की है. हालांकि वो अब कप्तान नहीं हैं. साल 2024 में उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी.

सबसे ज्यादा फाइनल
महेंद्र सिंह धोनी ने IPL में सबसे ज्यादा फाइनल मैच खेलने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है. वो अब तक कुल 11 बार फाइनल खेल चुके हैं. इसमें 10 फाइनल सीएसके से और एक पुणे सुपर जायंट्स से खेला है.

सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड
चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से महेंद्र सिंह धोनी के नाम सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने अब तक कुल 248 छक्के लगाए हैं.

5 IPL ट्रॉफी जतीने का रिकॉर्ड
म्हेंद्र सिंह धोनी के नाम 5 IPL ट्रॉफी जीतने का भी रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार आईपीएल चैंपियन बनाया है.

व्हीलचेयर पर रहूंगा तब भी ये लोग मैदान में खींच लाएंगे, धोनी ने संन्यास की खबरों को अलग मोड़ दे दिया

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *