क्रिकेट को कई बार क़िस्मत का खेल भी कहा जाता है। यह क़िस्मत खिलाड़ियों के लिए ना सिर्फ़ कई बार मैदान पर चमकती बल्कि मैदान के बाहर भी कुछ फ़ैसलों से खिलाड़ियों की क़िस्मत बदल जाती है। एक ऐसा खिलाड़ी जिसे लगभग अब लोग भूल चुके हैं। अब साल 2025 के आईपीएल सीजन में हम उसे बतौर कप्तान देखने वाले हैं।
दरअसल, हम बात कर रहे हैं अजिंक्य रहाणे की है। अजिंक्य रहाणे को केकेआर टीम ने अपना नया कप्तान बनाया है। पिछले साल की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाईट राइडर्स ने अजिंक्य को कप्तान बनाकर हर किसी को चौंका दिया। केकेआर ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में ट्रॉफी जीती थी। लेकिन टीम ने आईपीएल ऑक्शन 2025 से पहले उन्हें रिलीज़ कर दिया था। पंजाब किंग्स ने उन्हें अपनी टीम में लिया है।
अजिंक्य कप्तान और वेंकटेश अय्यर उपकप्तन
केकेआर ने अजिंक्य रहाणे को कप्तान बनाया है तो वेंकटेश अय्यर को उपकप्तान चुना है। अजिंक्य कई आईपीएल सीजन में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी सँभाल चुके हैं। वह भारतीय टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। हालाँकि अब वह लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं।
Ajinkya Rahane – Captain.
Venkatesh Iyer – Vice Captain.
– KKR ARE READY TO DEFEND THE IPL TITLE…!!!! 💯🏆 pic.twitter.com/DpMpoolTDB
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 3, 2025
अजिंक्य रहाणे ने भारतीय टीम के लिए आख़िरी बार टेस्ट मैच खेला था। 2023 में वेस्टइंडीज के ख़िलाफ़ उनका यह आख़िरी मैच था। इसके बाद से वह टीम इंडिया में वापसी नहीं कर पाए हैं। आईपीएल की बात करें तो अजिंक्य ने 185 मैच खेले हैं। जिसमें 30.14 की औसत से 4642 रन बनाए हैं। इसमें उनके 2 शतक और 30 अर्द्धशतक शामिल हैं।
आईपीएल में 6 टीमों के लिए खेल चुके हैं रहाणे
अजिंक्य रहाणे आईपीएल में अब तक कुल 6 टीमों के लिए अलग-अलग सीजन में खेल चुके हैं। अजिंक्य रहाणे आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस, राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स, केकेआर और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं। इससे पहले अजिंक्य साल 2022 के सीजन में केकेआर टीम का हिस्सा बने थे। जबकि पिछले दो सीजन में वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे थे। लेकिन अब फिर से केकेआर में उनकी वापसी हुई है। ना सिर्फ़ वापसी हुई बल्कि कप्तान भी बना दिए गए हैं।