रोहित शर्मा ने तोड़ा क्रिस गेल का विश्व रिकॉर्ड, आईसीसी के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

रोहित शर्मा

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा एक के बाद एक रिकॉर्ड अपने नाम करते जा रहे हैं। बीते कुछ सालों में रोहित शर्मा ने अपने बतौर ओपनर अपने रोल को कुछ बदला है। अब वह क्रीज़ पर आते ही पारी शुरुआत में ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी शुरू कर देते हैं। आईसीसी टूर्नामेंट में भी उनके बल्ले से जमकर रन निकलते हैं। यही वजह है कि उन्होंने दिग्गज बल्लेबाज़ क्रिस गेल का एक विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़

आईसीसी वनडे इवेंट में रोहित शर्मा ने एक ख़ास माइलस्टोन को छू लिया है। रोहित आईसीसी वनडे इवेंट में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। अभी तक यह रिकॉर्ड वेस्ट इंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज़ क्रिस जेल के नाम पर था। लेकिन अब रोहित उनसे आगे निकल गए हैं। रोहित ने वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी में अब तक 65 छक्के लगाए हैं। क्रिस गेल के नाम 64 छक्के दर्ज हैं और अब वह दूसरे नंबर पर हो गए हैं।

हाल ही में रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में ग्यारा हज़ार रनों के आँकड़े को छुआ था। सबसे कम पारियों में 11 हज़ार रनों के आँकड़े को छूने वाले रोहित शर्मा दुनिया के दूसरे बल्लेबाज़ बने थे। उनसे आगे सिर्फ़ विराट कोहली हैं जिन्होंने 222 पारियों में इस आँकड़े को छुआ था। जबकि रोहित ने ये कारनामा 261 पारियों में किया है। क्रिकेट के महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर ने ग्यारा हज़ार रनों तक पहुँचने के लिये 267 पारियाँ खेली थी। जबकि रिकी पोंटिंग और सौरव गांगुली ने यह क्रमशः 286 और 288 पारियों में कीर्तिमान रचा था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *