IND vs NZ CT FINAL: चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में एक बार फिर न्यूजीलैंड और भारत आमने-सामने होंगे। न्यूजीलैंड के खिलाड़ आईसीसी टूर्नामेंट में भारत के आँकड़े कुछ ख़ास नहीं हैं। हालांकि लीग स्टेज के मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को दुबई में अच्छे अंतर से हराया है। लेकिन इसके पहले के रिकॉर्ड भारत के हित में नहीं रहे हैं।
25 साल पहले CT फाइनल में ही मिली थी कीवी टीम से हार
भारतीय टीम अब तक न्यूजीलैंड के ख़िलाफ़ दो बार आईसीसी फाइनल खेल चुकी है। दोनों ही बार हार का सामना करना पड़ा है। सबसे पहले चैम्पियंस ट्रॉफी 2000 के फाइनल में दोनों टीमें आमने सामने भिड़ी थीं। और भारत को हार नसीब हुई थी। हालाँकी तब सौरव गांगुली ने मैच में शतक लगाया था। लेकिन न्यूजीलैंड के लिए क्रिस केन्स ने शानदार पारी खेलकर गांगुली के शतक को बेअसर कर दिया था। न्यूजीलैंड ने इस मैच में चार विकेट से जीत हासिल कर चैंपियंस ट्रॉफी पर क़ब्ज़ जमाया था।
WTC के फाइनल में किया पराजित
साल 2021 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल खेला गया। टेस्ट चैंपियन बनने की उम्मीद से उतरी भारतीय टीम के अरमानों पर न्यूजीलैंड ने फिर पानी फेर दिया। मैच में न्यूजीलैंड के काइल जेमिसन भारत के लिए काल साबित हुए। जेमिसन ने 7 विसेक्ट लेकर भारतीय बल्लेबाज़ी क्रम को तबाह कर दिया था। इस तरह दूसरी बार भारत को आईसीसी इवेंट के फाइनल में न्यूजीलैंड के सामने हार देखनी पड़ी।
दो बार की चैंपियंस ट्रॉफी विजेता है टीम इंडिया
भारत ने अब तक दो बार चैंपियंस ट्रॉफी पर क़ब्ज़ जमाया है। पहली बार साल 2002 में सौरव गांगुली की कप्तानी में संयुक्त रूप से भारत ने ट्रॉफी उठाई थी। इसके बाद saaal 20213 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में दूसरी बार भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। साल दो हज़ार 2017 में भी भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेला था लेकिन तब उसे पाकिस्तान के सामने हार मिली थी। अब रोहित शर्मा की कप्तानी में एक बार फिर से टीम चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में है।
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम अपना शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए फाइनल तक पहुँची है। तो वहीं न्यूजीलैंड की टीम भी मिचेल सेंटनर की कप्तानी में मज़बूत नज़र आ रही है।
सेमीफ़ाइनल मुक़ाबले में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ़्रीका को करारी शिकस्त दी है। रचिन रविंद्र और केन विलियमसन की शतकीय पारियों की मदद से कीवी टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 362 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया था। जिसके चलते साउथ अफ़्रीका 50 रनों के अंतर से मैच हार गई। ऐसे में दोबारा न्यूजीलैंड को शिकस्त देना रोहित एंड कंपनी के लिए इतना आसान नहीं होगा।